फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: देवर पर अश्लील हरकत का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। कस्बे की एक विवाहिता ने अपने देवर पर अश्लील हरकत करने और विरोध पर पति एवं ससुरालीजनों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दहेज और घरेलू विवाद के चलते वह पिछले तीन-चार वर्षों से मायके में रह रही थी। एक मई को देवर की शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने समझौते का भरोसा देकर उन्हें घर बुला लिया। आरोप है कि 12 मई की शाम महिला घर में काम कर रही थीं, तभी उनका देवर रसोई में पहुंच गया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने जब सास को इस बारे में बताया तो उन्होंने उल्टा लगा दिया। इसके बाद पति, देवर और सास ने महिला के साथ मारपीट की।
पीड़िता ने बताया कि वह जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी और शोर मचा दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुरालियों ने घर का गेट बंद कर दिया। सूचना पर मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें