बरसाना। नंदगांव चौकी के अंतर्गत एक गांव में दुकान से पहले समान लेने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चल गए। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोमवार को नंदगांव चौकी के अंतर्गत गांव इमाम खां में ताहिर व मौसम एक दुकान पर सिगरेट और गुटखा खरीद रहे थे। दोनों के बीच पहले सामान लेने को लेकर ठन गई। गाली-गलौच के बाद दोनों वहां से चले गए। शाम 4 बजे करीब नमाज के समय दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ और ईंट-पत्थर चल गए। जिसमें ताहिर की तरफ से अली और ताहिर जबकि दूसरे पक्ष से जानूखां और साहिद चोटिल हुए हैं।
पुलिस ने दोनों तरफ से तीन-तीन लोग हिरासत में लिए हैं। पुलिस ने पार्टी बनाते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा किया है। इसमें 15 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि गांव नमाज के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी। छह लोगों को हिरासत में लेकर 25 खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।