फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज रज उत्सव का आगाज आज, अभिनेता आशुतोष राणा देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार से शुरू होने जा रहे 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने मेला को भव्यता प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह के साथ मेला स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में आयोजित बैठक में सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने डीएम को मेला की तैयारी के साथ कलाकारों के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मेला का उद्घाटन शाम साढ़े चार बजे होगा। छह बजे आशुतोष राणा की प्रस्तुति हमारे राम होगी। मेला में झूले, हस्तशिल्प, खानपान, एक जनपद एक उत्पाद आदि स्टॉल लगाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि मेला परिसर में पुलिस चौकी भी स्थापित की गई है। मंचीय पंडाल में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस दौरान सुरक्षा पहलुओं पर भी चर्चा की गई। डीएम ने रेलवे ग्राउंड संपर्क मार्ग पर पथ प्रकाश के लिए अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार वर्मा को एंबुलेंस सहित चिकित्सकीय टीम का शिविर मेला में कैंप लगाने को कहा। बैठक में एडीएम वित्त योगानंद पांडेय, एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, प्रसून द्विवेदी, सतीश चंद्र, राकेश कुमार, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें