फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कैबिनेट के पाले में पहुंची ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज चौरासी कोस बहिर्वेदी परिक्रमा मार्ग के विकास की परियोजना पीडब्ल्यूडी ने कैबिनेट में भेज दी है। अब इसके लिए कैबिनेट की स्वीकृति का इंतजार है। इसमें मथुरा और अलीगढ़ जनपद में 96.62 किमी मार्ग का 309 करोड़ रुपये से चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा की छाता और मांट तथा अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र में बहिर्वेदी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के 96.622 किमी लंबे मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 309 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-एक ने इसकी परियोजना बनाकर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।
इसमें प्रमुख अभियंता कार्यालय के निर्देश पर प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को भेजे प्रस्ताव में सिविल कार्यों के लिए 170 करोड़, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं अन्य कार्यों के लिए 135 करोड़ और अनुरक्षण के लिए 4.1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग के तहत विद्युत विभाग के लिए 15 करोड़, भूमि अधिग्रहण के लिए 108 करोड़, जल निगम के लिए 45 लाख और वृक्ष कटान कार्य में वन विभाग के लिए 11 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं। इसका प्रस्ताव धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नव निर्माण एवं विकास के लिए उपलब्ध 500 करोड़ रुपये के बजट के सापेक्ष भेजा गया है।
विज्ञापन

-
बहिर्वेदी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास की 309 करोड़ रुपये की परियोजना पीडब्ल्यूडी ने कैबिनेट में भेज दी है। इसे केबिनेट से स्वीकृति का इंतजार है। इसमें मथुरा और अलीगढ़ में 96.62 किमी मार्ग का चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

-एनके यादव, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें