फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी ब्रजयात्रा पहुंची गिरिराज जी की शरण में

विज्ञापन
मथुरा। राधारानी ब्रज यात्रा पहुंची गिरिराज धाम। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा की ब्रज चौरासी कोस राधारानी ब्रजयात्रा गिरिराज जी की शरण में पहुंची। यहां पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने एक स्वर में गिरिराज धरण, हम तेरी शरण का जयघोष किया।
विज्ञापन

यहां ब्रजयात्रियों ने गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की। यात्रा सुबह जुल्हेंदी सूर्यकुंड के दर्शन कर मुखराई में नानी मुखरा के दर्शन करते हुए कुंभन दास के गांव होते हुए सूर तपस्थली पहुंची। चंद्र सरोवर के जल का आचमन लिया। इसके पश्चात गोविंद कुंड पर यात्रा का पड़ाव हुआ। 17 नवंबर को ब्रज यात्री गिरिराज जी की परिक्रमा लगाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें