ब्रज आस्था महाकुंभ के विजन के शुभारंभ के मौके पर मंचासीन अतिथिगण।
वृंदावन। भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक होटल में वेलकम टू माय कंट्री, इंडिया अभियान के अंतर्गत ब्रज आस्था महाकुंभ-2026 के विजन का शुभारंभ किया गया।
महाकुंभ का उद्देश्य ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक परंपराओं, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में ग्नार्ली ट्रूप ग्लोबल फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत ग्नार्ली ने कहा कि ब्रज केवल धार्मिक क्षेत्र नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। महाकुंभ को जनआंदोलन के रूप में विकसित किया जाएगा वक्ताओं ने वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को भारत की सांस्कृतिक शक्ति बताया। संचालन एवं समन्वय राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. देव प्रकाश द्वारा किया गया। संवाद