फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुक्केबाज मुस्तकीम का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रतिभावान मुक्केबाज मुस्तकीम ने बीएफआई एलीट पुरुष एवं महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

कोच धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 10 और 11 अगस्त को वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में प्रदेश भर के मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। मथुरा के मुस्तकीम ने 47-50 किलोग्राम भार वर्ग, 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस वर्मा और 80-85 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश गवार का चयन जिला टीम में हुआ। इनमें मुस्तकीम ने राष्ट्रीय स्तर की बीएफआई एलीट पुरुष एवं महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए स्थान पक्का किया। अब वह 17 से 23 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश के नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम, चंपा ग्राउंड, पुलिस कॉलोनी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें