फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊजी के हुरंगा की निमंत्रण पुस्तिका का विमोचन

विज्ञापन
मथुरा। दाऊजी के हुरंगा की निमंत्रण पुस्तिका का विमोचन करते रिसीवर आरके पांडेय, सेवायत दिनेश पां? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। दाऊजी के विश्व प्रसिद्ध हुरंगा की निमंत्रण पुस्तिका का विमोचन मंदिर प्रांगण में किया गया। हुरंगा को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन

रिसीवर आरके पांडेय ने सेवायतों के साथ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि निमंत्रण पुस्तिका का विमोचन होने के बाद प्रथम निमंत्रण गणेश जी, दाऊजी व रेवती मैया को दिया है। अब मथुरा जिले के सभी मंदिरों व ब्रज के प्रमुख संत समाज को निमंत्रण दिया जाएगा।
विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 11 मार्च को होगा। हुरंगा की तैयारियां चल रही हैं। होली महोत्सव में सुबह दाऊजी महाराज को गुलाल लगाया जा रहा है। भक्तों पर गुलाल की वर्षा हो रही है। प्रतिदिन समाज गायन हो रहा है। पत्रिका विमोचन में दिनेश पांडेय, गोकुलेेश पांडेय, जगदीश पांडेय, ब्रजेश पांडेय, रमाकांत शर्मा, राजेश पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें