फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरिनरी विवि कर्मियों को दीपावली से पहले बोनस की सौगात

Sat, 07 Nov 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व बोनस की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए कुलपति प्रो. एसी वार्ष्णेय ने अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में बोनस देने की घोषणा की है। 4800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा।

इसमें वेटरिनरी विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बोनस के रूप में 3454 रुपये मिलेंगे। इसमें 50 प्रतिशत राशि नकद दी जाएगी। इससे विश्वविद्यालय के 600 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

इसके अलावा विवि में कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों के लिए भी वेतन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पिछले तीन माह से केवीके कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


वेतन मद में राशि न आने के कारण ऐसी स्थिति बनी। इस स्थिति में दीपावली से पहले वेतन देने के लिए कुलपति ने अन्य मद का उपयोग करते हुए वेतन जारी करने की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें