वृंदावन। श्रृंगार घाट पर शनिवार सुबह यमुना नदी के गहरे पानी में स्नान के दौरान डूबे युवक का शव दूसरे दिन रविवार सुबह गोताखोरों को मिला। मृतक के पिता द्वारा पोस्ट मार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया।
हरियाणा, गुरुग्राम पालम एक्सटेंशन, ओम विहार निवासी 28 वर्षीय सुमित कुमार शनिवार सुबह श्रृंगार घाट पर यमुना स्नान करने के दौरान नदी में डूब गया। पुलिस ने उसकी पहचान यमुना किनारे मिले उसके कपड़ों के साथ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस से की थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही थी।
रविवार सुबह युवक का शव श्रृंगार घाट के समीप यमुना किनारे मिल गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता अनिल कुमार ने पुत्र के शव का पोस्ट मार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही परिजनों को सौंप दिया, जिसे वह अंतिम संस्कार के लिए अपने शहर ले गए।