फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिवाला नहर में भैंसा सहित गिरे युवक का शव सुरीर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव। थाना खैर क्षेत्र के गांव शिवाला के समीप नहर पर बनी जर्जर पुलिया टूटने से भैंसा सहित नहर के पानी में गिरे युवक का शव सुरीर थाना क्षेत्र के गांव डडीसरी के समीप नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना नौहझील के गांव मुसमुना हाल निवासी थाना खैर के गांव शिवाला निवासी बंदेश उम्र करीब 37 वर्ष करीब 8 वर्ष से अपनी ससुराल शिवाला कलां में रह रहे थे। बताते चार दिन पूर्व मंगलवार को शिवाला कलां के समीप चार फीट चौड़ी पुलिया बनी हुई है, जो पूरी तरह जर्जर हो गई है। बंदेश अपने भैंसा को पुलिया से होकर लेकर जा रहा था तभी अचानक पुलिया का काफी हिस्सा टूटकर गिर गया तो बंदेश भी अपने भैंसा सहित नहर के पानी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।
उसके परिजन ने सुरीर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों व फायर ब्रिगेड की मदद से उसकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच युवक को गांव डडीसरा के समीप नहर से एक शव बरामद हुआ। सुरीर पुलिस का कहना है कि मांट ब्रांच गंग नहर में शुक्रवार को गांव डडीसरी के समीप मिले शव की पहचान बंदेश के रुप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें