फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े; चोटों के निशान देख लोगों ने जताई ये आशंका

Sun, 24 May 2026 10:46 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर कोयल गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा था। मृतक युवक के शरीर पर ऊपरी वस्त्र नहीं थे और उसने काले रंग का लोअर पहना हुआ था। ग्रामीणों ने युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं, कुछ लोगों ने ट्रेन से गिरने के कारण माैत की आशंका जताई। पुलिस टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। शिनाख्त के लिए वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखकर लगता है कि कोई बाहरी व्यक्ति ट्रेन से गिरा है, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों, जनपद और पड़ोसी जनपदों के थानों में सूचना भेजी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें