फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना में मिली हरदोई के युवक की लाश, जेब में मिला आधार कार्ड; पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक हरदोई का रहने वाला था। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के ध्रुव घाट के निकट 19 वर्षीय युवक का शव यमुना में उतराता मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली की बंगाली घाट पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित ध्रुव घाट के निकट शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने यमुना में शव उतराता देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किसी तरह शव को पानी से बाहर निकाला और उसके कपड़ों की तलाशी ली। मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम पिंटू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम भूपापुरवा जिला हरदोई था। 

पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजन को भी सूचना दे दी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि शव यमुना में पीछे से कहीं बहता हुआ आया है। फिलहाल परिजन के आने के बाद वास्तविता का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें