फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवनिर्मित मकान में मिला युवक का शव, स्वजन ने लगाया हत्या का आरोप, मृतक पर दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक केस

Sun, 12 Jul 2026 09:43 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

हरिधाम कॉलोनी में मकान बनवा रहे अलीगढ़ निवासी कुलदीप का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने बताया कि कुलदीप ने अपनी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मथुरा जिले के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के समीप नवनिर्मित हरिधाम कॉलोनी में नवनिर्मित मकान में मकान स्वामी का शव मिला है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


हेतलपुर थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ निवासी कुलदीप उम्र 36 वर्ष हाईवे स्थित तारा धाम के पास हरिधाम कॉलोनी में अपना मकान बनवा रहे थे। वहीं हर दिन की तरह रविवार सुबह मकान में काम करने के लिए राजमिस्त्री और मजदूर पहुंचे तो मकान स्वामी कुलदीप का शव पड़ा मिला। राजमिस्त्री ने घटना की जानकारी 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर मृतक के स्वजन को जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक नवनिर्मित कॉलोनी में कुलदीप निवासी अलीगढ़ यहां रह कर मकान बनवा रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान स्वामी कुलदीप का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि कुलदीप ने अपनी रिवॉल्वर से खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन

मौके पर मिली रिवॉल्वर को कब्जे में लिया है। मृतक जनपद अलीगढ़ के टप्पल थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर टप्पल थाने में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। परिजनों के द्वारा हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें