फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जुगल घाट पर मिला यमुना में डूबे अग्निवीर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। जुगलघाट पर यमुना में स्नान के दौरान डूबे अग्निवीर का शव दूसरे दिन सोमवार सुबह घाट के किनारे मिल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा निवासी अग्निवीर हर्ष (18 वर्ष) दो बहनों बबिता एवं भारती एवं मामा के बेटे गौरव के साथ रविवार को ब्रज दर्शन करने के लिए आए थे। जुगलघाट पर स्नान के दौरान हर्ष नदी के गहरे पानी में डूब गए। पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह युवक का शव जुगल घाट पर किनारे पर आ गया। हर्ष सेना में अग्निवीर के पद पर जयपुर में तैनात थे। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि शव को मृतक के मामा को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें