वृंदावन। नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों के शव मिले। जिनकी पहचान न होने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम गृह में सुरक्षित रख दिया है और उनके पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
दोपहर का वृंदावन के रेलवे स्टेशन के समीप पेड़ के नीचे 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी को सूचित किया। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
शाम को मथुरा मार्ग स्थित लक्ष्मीलाइफ लाइन अस्पताल के समीप पुलिस बैरियर के समीप लगभग 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। उसे भी पुलिस ने पोस्टमार्टम गृ़ह भेज दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों ही शव भिखारियों के प्रतीत हो रहे हैं। उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रयास किए जा रहे हैं।