फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला और दो किशोरियों के शवों की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बाजना पुल के पास शुक्रवार को ट्रेन से कटकर सामूहिक आत्महत्या करने वाली महिला व दो किशोरियों की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। तीनों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे हैं। पुलिस तीनों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


मृत महिला के पास मिले एक पत्र में लिखा है कि जल्द इंस्टाग्राम पर मैसेज करना, हम वेट करेंगे। इसके आगे लिखा है कि और भी बहुत कुछ लिखना था। पर टाइम नहीं है। कोचिंग जाना है। इसके आगे ओके बाय लिखा हुआ है। फिर आगे लिखा है लव यू गौरी एंड माई वाइफ, इसके नीचे सॉरी यार लिखा हुआ है। फिर तीन बार बाय, बाय, बाय लिखा हुआ है। पत्र में आधे वाक्य अंग्रेजी में लिखे हैं। आधे वाक्य हिंदी में लिखे हैं। शवों के पास से कोई मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ है। जबकि एक मृत किशोरी के हाथ पर एसवीजी लॉर्ड लिखा है।

फिलहाल थाना हाईवे पुलिस ने आसपास के सभी जनपदों के थानों में महिला और दोनों किशोरियों के फोटो भेजे गए हैं। जिले के अलावा आसपास के जनपदों के थानों में दर्ज हुई गुमशुदगी भी देखी जा रही है। इतनी कवायद के बाद भी तीनों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। तीनों ने किस वजह से आत्महत्या की ये रहस्य भी अब तक बरकरार है। माना जा रहा है कि तीनों के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा शिनाख्त होने के बाद ही हो पाएगा। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि तीनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें