मथुरा में रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रेमी युगल होने की आशंका जता रही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मथुरा के हाईवे पर नरहौली पुल के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में प्रेमी युगल का शव मिला। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों शवों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि दोनों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हैं। इससे पहचान करने में परेशानी आ रही है। आसपास के थानों के साथ इंटरनेट मीडिया पर दोनों के फोटो प्रसारित कराए जा रहे हैं। पहचान के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है। हालांकि प्रथम दृष्टिया प्रेमी-प्रेमिका लग रहे हैं।