फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन और सभासदों के पति, पुत्रों को देख भड़के ईओ

Sun, 25 Oct 2015 08:15 PM IST
ब्यूरा, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में चेयरमैन और सभासदों के पति और पुत्रों को प्रतिनिधि के तौर पर देख ईओ भड़क गए। उन्होंने इसे संविधानिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए बोर्ड बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। इस घोषणा को चेयरमैन पति ने दरकिनार किया तो ईओ ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को नगर पंचायत की बोर्ड बैठक आहूत की गई थी। 10 माह बाद आयोजित बोर्ड बैठक के लिए सभी सदस्यों को एजेंडा भेजा गया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को दोपहर 12 बजे सभी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे।

इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष और कई सभासदों के साथ ही उनके पति-पुत्र भी पहुंच गए। बैठक शुरू होते ही ईओ टीएन चौबे ने बोर्ड के सदस्यों के अलावा उनके परिवारीजनों की उपस्थिति पर नाराजगी जताई। साथ ही अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह सदस्यों से अतिरिक्त बाहरी लोगों से सदन से अलग जाने का आग्रह करें।
विज्ञापन


इसे अध्यक्ष के पति ने ठुकराते हुए सभी को वहीं पर बैठने को कहा। इस पर ईओ की बैठक में मौजूद नगर पंचायत के एक पूर्व कर्मचारी से कहासुनी हो गई। इसके बाद भी अध्यक्ष ने ईओ की नहीं सुनी और सभी जनप्रतिनिधियों के परिवारीजन जम कर बैठे रहे।

इसे ईओ ने संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन बताते हुए बैठक स्थगित करने का पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंप दिया। इसके बाद भी ईओ की बात को नहीं सुना गया। इस पर ईओ ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। ईओ के जाने के बाद भी नगर पंचायत की बोर्ड बैठक हुई।

बताया गया इसमें कई प्रस्ताव पास किए गए। सभासद लछमन मुखिया, संजय लवानियां आदि ने बताया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों के परिवारीजनों की उपस्थिति पर ईओ और चेयरमैन पति के बीच विवाद हुआ।

बोर्ड बैठक में अध्यक्ष के पति और पुत्र सहित अन्य महिला सभासदों के पति और परिवारीजन प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे थे। सदन में अन्य लोगों की उपस्थिति संवैधानिक प्रक्रिया के दायरे से बाहर है। प्रकरण से निकाय प्रभारी एडीएम कानून व्यवस्था को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

- टीएन चौबे, ईओ गोवर्धन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें