फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गईं। 19 मार्च से दो अप्रैल तक जिले में तीन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इस दौरान बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर मूल्यांकन की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक व डीएम द्वारा हर मूल्यांकन केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मूल्यांकन के लिए भेजे पत्र में निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन कार्य शुरू होने के एक घंटे पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मूल्यांकन केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा।

मूल्यांकन केंद्र की जिले में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन में जिन शिक्षक व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी उन्हें मोबाइल फोन समेत किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिले में केआर इंटर कॉलेज, जीआईसी और जवाहर इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें