फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दीजिए लहू देश के नाम

Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रक्‍तदान
विज्ञापन
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाने के लिए एक बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन अमर उजाला द्वारा किया जा रहा है। दो अक्तूबर को सुबह दस बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इसकी शुरूआत होगी। इस कैंप को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर घुसकर 38 आतंकियों को मारकर उड़ी हमले का बदला लिया है उससे देश भर में जश्न का माहौल है। जगह-जगह आतिशबाजी की जा रही है। मिठाई का वितरण हो रहा है। वहीं अमर उजाला और ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के तत्वावधान में एक विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।

दो अक्तूबर को यह कैंप जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में लगेगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गईं हैं। बड़ी संख्या में महादानी पहुंचकर रक्तदान करेंगे। यह रक्त जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रहेगा। ताकि किसी को जरूरत पड़े तो खून की कमी न हो। इस कैंप के लिए शनिवार को भूतेश्वर पर छोयांग इंडिया थेरेपी सेंटर पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें