वृंदावन। थैलीसीमिया मुक्त मथुरा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार को रक्तवीर संस्था ने गौरा नगर कॉलोनी स्थित चार संप्रदाय आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 6 महिलाओं सहित 44 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ महंत ब्रजबिहारी दास और शैलेश गुप्ता ने किया। महिला पूजा ने कहा कि रक्तदान कर खुशी हो रही है। संस्था के संस्थापक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए यह संस्था का 64वां रक्तदान शिविर है। बृजवासी चैरिटेबल ब्लड बैंक के शुभम अग्रवाल ने बताया कि रक्त थैलीसीमिया और कैंसर के मरीजों के लिए संजीवनी का काम करता है। शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्व ब्राह्मण महासभा के रामेश्वर दयाल शर्मा, दिनेश शर्मा, गिरधर शर्मा, एमबी शर्मा, बीपी पचौरी, जतिन मिश्रा, दक्ष गोयल, बृजकिशोर, श्यामसुंदर शाह, शैलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।