फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनावः विजेता घोषित होते ही दौड़ी खुशी की लहर

Sun, 07 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में ब्लाक प्रमुख के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए। जीत की सूचना मिलते ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


इसमें राया से कृष्णवीर सिंह, चौमुंहा से पातीराम सिसौदिया, गोवर्धन से हेमलता, मथुरा से सत्यवती, मांट से कल्पना, नौहझील से सुमन निर्वाचित हुईं। इनके अलावा बलदेव से राजपाल, फरह से नरेंद्र सिंह, छाता से महेंद्र सिंह और नंदगांव से रामेश्वर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। डीएम राजेश कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए।

रविवार को दिन भर चली चुनावी प्रक्रिया में चौमुंहा ब्लाक प्रमुख चुनाव में पातीराम सिसौदिया ने बाजी मारी। यहां तीन प्रत्याशी मैदान में थे। पातीराम को 42 और उनके प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद को 21 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी को मात्र चार वोट मिले।
विज्ञापन


गोवर्धन में तीन बजे तक 98 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 96 सदस्यों ने मतदान किया। आरओ आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ब्लाक के वार्ड 42 भवनपुरा से इंद्रमणी और वार्ड 49 अड़ीग से हरदेवी मतदान करने नहीं पहुंची। हेमलता 82 मतों के साथ विजयी रहीं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी लच्छो देवी को तीन मत मिले। 11 मत निरस्त हो गए।

राया में कृष्णवीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 27 मतों से पराजित कर दिया। 98 मतों में से कृष्णवीर सिंह को 62 और प्रेमपाल को 35 मत मिले। एक मत निरस्त कर दिया।

नौहझील ब्लाक का चुनाव भाजपा नेता राजेश चौधरी की पत्नी सुमन ने 16 वोटों से जीता। ब्लाक में 92 बीडीसी सदस्यों में से  91 मतदाताओं ने मतदान किया। सुमन को 52 और हृदेश को 36 वोट मिले। तीन वोट निरस्त हो गए। 

मांट में हरनौल निवासी कल्पना वर्मा पत्नी विशाल वर्मा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी गौरी देवी को 47 वोटों से हरा दिया। कल्पना वर्मा को 61 वोट मिले। गौरी देवी को 14 और एक मत निरस्त हो गया। यहां 84 वोटों में से 76 वोट पड़े।
विज्ञापन


मथुरा से विजयी हुईं सत्यवती को 119 दूसरे नंबर की राधिका देवी को 38 मत मिले। नंदगांव, बलदेव, फरह और छाता में ब्लाक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें