फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के इंजन में लगे ट्रांसफार्मर में धमाका

Sat, 27 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दिल्ली से मथुरा की ओर आ रही मालगाड़ी के इंजन में लगे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से पेंटो और इंजन की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में चालक और सहायक चालक को भी चोट आई हैं। सूचना पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने ओएचई लाइन बंद कराकर टूटी छत को वहां से हटवाया। जिस समय धमाका हुआ तब मैन लाईन से दूसरी गाड़ी नही गुजर रही थी, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।  शाम तक मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार को तुगलकाबाद से गुजरात जा रही मालगाड़ी में कंटेनर लदे थे। मालगाड़ी कोसीकलां स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी थी। गाड़ी को ले जाने के लिए चालक जमुना प्रसाद और सहायक चालक मुनेश कुमार तैनात थे। सुबह करीब छह बजे जैसे ही चालक ने इंजन स्टार्ट किया तो करीब 20 मीटर चलने के बाद ही इंजन के मध्य में लगे ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ।

इससे इंजन का पेंटो और छत क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका इतना भयंकर था कि साइड की खिड़की टूटकर चालक और सहायक चालक के सिर पर जा लगी, जिससे दोनों को चोट आईं। वहीं इंजन के सामने के शीशे भी टूट गए। 
विज्ञापन


स्टेशन पर तैनात अधिकारी मौके पर पहुंचे और ओएचई लाईन बंद कराकर टूटी छत को वहां से हटाया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मथुरा से पहुंची टीम ने इंजन का निरीक्षण किया। धमाके की आवाज सुनकर स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की भीड़ में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतनी इतनी तेज था कि अगर मैन लाईन से कोई ट्रेन गुजर रही होती तो इंजन की छत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती। समाचार लिखे जाने तक मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें