फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ओसीबी में ब्लास्ट, फाॅल्ट के कारण 4 घंटे बंद रही बिजली

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में ओसीबी सही करते कर्मचारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। ओसीबी में ब्लास्ट एवं फाॅल्ट के कारण उपभोक्ता पूरे दिन परेशान रहे। टाउन फीडर की आपूर्ति चार घंटे से अधिक समय तक बंद रही। दो स्थानों पर खंभा क्षतिग्रस्त होने से दो घंटे तक आपूर्ति बंद रही। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता बिलबिला उठे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नंदगांव रोड 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर सुबह करीब साढ़े 10 बजे टाउन फीडर की ओसीबी में वैक्यूम इन्ड्रेक्टर खराब होने से ब्लास्ट हो गया। जिससे आर-1 और टाउन फीडर की आपूर्ति भंग हो गई। जो कि करीब 12 बजे शुरू हुई तो पुन. ब्लास्ट हो गया। इसके बाद आपूर्ति 4 बजे शुरू हुई। वहीं राजमार्ग पर आगरा कैनाल के समीप और कमल पटवारी के पास खंभा टूटने से कई काॅलोनियों की आपूर्ति ठप रही।
आर्य नगर गली संख्या-3 में खंभा में करंट आने, बंच में आग लगने से आपूर्ति बंद रही। जेई अनूप गौड़ ने बताया कि कुछ देर बाद ओसीबी सही कराकर आपूर्ति शुरू करा दी। ब्राह्मपुरी निवासी कालीचरन जैन का कहना है कि अधिकारी व कर्मचारी बेलगाम हो रहे हैं। आपूर्ति में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन



हुलवाना में 15 दिनों से फुंके पड़े हैं दो ट्रांसफाॅर्मर

गांव हुलवाना में 15 दिन से अधिक समय से दो ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से ग्रामीण परेशान हैं। अधिकारियों से शिकायत करने पर यह बदले गए नहीं हैं। ग्रामीण कैला पंडित, नंदो, जवाहर, मुकेश, जयप्रकाश, संजय का आरोप है कि करीब 15 दिन पूर्व अमूरिया थोक दरिया पट्टी और झहमूरिया थोक में ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। शिकायत के बाद भी यह बदले गए नहीं हैं। उन्होंने जल्द इन्हें चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें