फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाकियू अराजनैतिक ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बेमौसम बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे सहित छह प्रमुख मांगें उठाईं। डिप्टी कलेक्टर को मुख्यमंत्री योगी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष तिलक उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों किसान कलेक्ट्रेट मुख्यालय के सामने धरने पर बैठे। किसानों ने यहां जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अक्तूबर में हुई बेमौसम बारिश से धान और बाजरे की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों को तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। बोआई के लिए पर्याप्त डीएपी खाद भी उपलब्ध नहीं हो रही है। किसानों को ब्लॉक व गांव स्तर पर सर्वे के बाद मांग के अनुरूप खाद मिले।गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। किसानों को आलू का सस्ता बीज उपलब्ध कराने की भी बात कही गई। योजनाओं का लाभ ठेके पर खेती करने वाले वास्तविक किसानों को दिलाने पर जोर दिया गया। भाकियू अराजनीतिक ने मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। धरने में मुकेश रावत, उदयवीर सरपंच, लाल सिंह तोमर सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें