केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक गरीबों तक पहुंचाने के लिए अब भाजपा सर्वेक्षण करने जा रही है। इसकी शुरुआत बूथ स्तर पर 10 मई से होगी।
बुधवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि सात मई को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसके बाद बूथ स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का झंडा, स्टीकर, नाम पट्टिका भी लगाएगा। महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी ने बताया कि 10 से 25 मई तक मेरा घर भाजपा का घर, 5 से 15 जून तक सम्मलेन, 15 जुलाई से 25 जुलाई तक पौधरोपण, 14 अगस्त को रक्त परीक्षण होगा। यहां प्रदीप गोस्वामी, मुकेश खंडेलवाल, चेतन स्वरूप पारासर, राजवीर सिंह, सिद्धार्थ लोधी, तरुण सेठ, अनिल चौधरी, दीपा सिंघल, हीरा अतेंद्र, मोहिनी शर्मा, सुनील चतुर्वेदी, भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।