फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली की तैयारी में जुटी भाजपा

विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश भाजपा वर्चुअल रैलियों के जरिए लोगों से एक साथ संवाद का रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी में जुट गई है। इसी प्रक्रिया में भाजपा की रैली 21 जून से शुरू हो रही है। इस दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली आयोजित करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को सांसद हेमामालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और प्रदेश के महामंत्री गोविंद नारायण ने भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में महानगर के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रैलियों की तैयारियों पर मंथन किया। प्रदेश महामंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के संबंध में तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि रैलियों में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों के साथ कोरोना संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार की रणनीति, आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज के साथ लॉकडाउन के दौरान किए गए सेवा कार्यों को बताया जाएगा। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी, रोजगार और अनाज की व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का भी उल्लेख होगा।
विज्ञापन


वर्चुअल रैलियों के जरिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता को जोड़ा जाना है। इस रैली में दो लाख से अधिक लोगों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए क्षेत्रवार डाटा तैयार करने सहित प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई है। वर्चुअल बैठक का संचालन राजू यादव ने किया।

इस दौरान सुनील चतुर्वेदी ज्ञानेंद्र राणा नितिन शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, बंटी राजवीर सिंह, कमला शर्मा, गंभीर गुर्जर, सुरेश निषाद, राजपाल चौधरी, सुरभि अग्रवाल, विमला महावर, अनिल मालवीय, रामपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह कुंतल, राजवीर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें