होली के उत्सव में झूमते थिरकते
- फोटो : अमर उजाला
अग्रवाल सभा व तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा होली मिलन समारोह अग्रवाटीका में मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में देर रात्रि तक महिला पुरुष मंत्रमुग्ध होकर भजनों व रसिया गायन पर थिरकते रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के चित्र पर नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, अग्रवाल सभा अध्यक्ष महावीर मित्तल, मंत्री सुरेश चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम प्रारंभ होते ही विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा एक के बाद एक भजन व रसिया गायन कर माहौल को होलीमय कर दिया। इस दौरान मैं तो खेलूंगी श्याम संग होरी रे मैं तो खेलूंगी व रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे, जा होली में लग जाए आग रे ऐसो चटक रंग डालो, आदि गायन द्वारा विधायक द्वारा समाज की महिला पुरुषों के साथ जमकर ठुमके लगाए गए। होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा अग्रवाल समाज के द्वारा दिए गए सम्मान व सहयोग के लिए आभार जताते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने सभी को बधाई देते हुए इस बार की होली पर्व को इसलिए भी विशेष बताया कि प्रदेश में भी व्यापारी व समाज हितैषी सरकार का गठन हो रहा है।
ये रहे मौजूद
उपस्थित सभी बंधुओं को चंदन टीका व गुलाल की बिंदी लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री शशि भानु गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीनानाथ चौधरी, कन्हैयालाल बजाज, प्रमोद गर्ग, नवीन मित्तल, मूलचंद गर्ग, राजकुमार रद्दी, गोवर्धनदास नीनू, योगेश गोयल, राकेश अग्रवाल, किशोर मित्तल, तुषार हाथी हेमेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।