फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ये क्या करेंगे कानून राज की व्यवस्था

Sun, 14 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तोताराम बलात्कार की बात करेंगे। राममूर्ति वर्मा पत्रकार को जलवाएंगे और पुलिस जलाएगी। एक पत्रकार को कुचलकर मारने की कोशिश होगी। मुख्यमंत्री को एक माह सात दिन में राजधानी लखनऊ के लिए कप्तान नहीं मिला। ये कानून राज की क्या व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन


यह कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का। वे पुलिस द्वारा गोकुल के चेयरमैन को जेल में डालने के बाद उनसे मिलने आए थे।


इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश का बुरा हाल है। पत्रकार की हत्या के मामले में अब तक राममूर्ति वर्मा की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा 22-26 तक तहसील स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। योग के विरोध पर उन्होंने कहा कि योग शरीर को स्वस्थ रखने की विधा है। सूर्य नमस्कार से किसी को आपत्ति है तो सूर्य नमस्कार को छोड़कर बाकी योग कीजिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी मुस्लिम देश योग के लिए सह प्रायोजक हैं। यह स्थित आजम खान को आइना दिखाने के लिए पर्याप्त है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, संचार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्ता जेल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें