फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन चुनाव: मथुरा पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, इन उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

Sat, 14 Dec 2024 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मंत्री सूर्य प्रताप शाही देरशाम मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने संगठन चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया। 
 
विज्ञापन
मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के चुनाव उत्सव में मथुरा के पर्यवेक्षक बनाए गए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार देर रात मथुरा पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर देर रात उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया। साथ ही आगे की दिशा तय की।
विज्ञापन


सदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा में संगठन के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में बूथ अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है। अब 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। दिसंबर के आखिर तक जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। ऐसे में पार्टी ने मथुरा जिला का चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को बनाया है। जानकारी के अनुसार वह उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करने के लिए शुक्रवार देर रात मथुरा पहुंचे। 

इसके बाद उन्होंने वेटरनेरी गेस्ट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। करीब रात 9 बजे से 11 बजे तक चली बैठक में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। मौजूदा अध्यक्ष के अलावा कई ऐसे कार्यकर्ता भी हैं, जो अध्यक्ष बनने की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने दो घंटे तक चली बैठक में आगे की दिशा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें