फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा विधायक पर श्मशान स्थल निर्माण रोकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन के जिखनगांव के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक पर पिछड़े और जाटव समाज की श्मशान भूमि के निर्माण कार्य पर रोक लगवाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पर तख्ती लेकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीण लालचंद ने बताया कि दलित व पिछड़ों के अंतिम संस्कार मरघट पर होते आए हैं। इसी स्थान पर ग्राम पंचायत श्मशान स्थल बनवाना चाहती है, लेकिन विधायक ने इसे अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए रुकवा दिया। ज्ञापन देने वालों में डालचंद, विनोद, श्याम सिंह, बाबूलाल, गजराज, बच्चू सिंह, बाबू, प्रेम सिंह, श्रीचंद, करूआ आदि शामिल थे।

वहीं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक मेघश्याम सिंह ने बताया कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। ग्राम पंचायत में विकास की धनराशि प्रधान के पास आती है, इससे उनका कोई सरोकार नहीं होता है। वह अपनी निधि का इस्तेमाल ग्रामीणों के सुझाव के बाद निर्माण कार्य में करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें