मथुरा। भाजपा महानगर की संगठनात्मक बैठक बुधवार को पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव–2026 की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह, राज्य बाल संरक्षक आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
इस दौरान अशोक कटारिया ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। वहीं मानवेंद्र सिंह ने स्नातक वर्ग के बीच भाजपा की नीतियों को पहुंचाने पर बल दिया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। बैठक में मंडल स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए जो संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी तैयारियों को गति देंगे।
पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, हीरा सिंह कुंतल, रामकिशन पाठक, कमला प्रसाद शर्मा, विनीत शर्मा, पवन हिंडोल, दीपक गोला, पूजा चौधरी, ज्ञानेंद्र राणा, चंद्रपाल कुंतल, नितिन शर्मा आदि मौजूद थे।