फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेह के अभाव में लगती है नशे की लत: जोशी

Sat, 28 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी ने कहा कि निराशा, विफलता और स्नेह के अभाव में व्यक्ति को नशे की लत लगती है। इससे व्यक्ति और समाज दोनों ही कमजोर हो रहे हैं।
विज्ञापन


संजय भाई जोशी गोवर्धन चौराहे स्थित स्थानीय होटल में मानव कल्याण एवं संरक्षक समिति की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को जिस गति से विकास करना चाहिए उस गति से विकास नहीं कर पाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की नई गति देने के लिए संस्कारों से जोड़ते हुए कई अहम मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान छेड़ा है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की नीतियों को आत्मसात करते हुए नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत इस भावना से की है कि आम जनमानस इससे जुड़े। गोष्ठी की अध्यक्षता रामकिशन अग्रवाल ने, संयोजन मिथुन प्रताप सिंह और प्रशांत अज्ञानी ने किया। गोष्ठी में ब्रजप्रांत अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम, पदम सिंह शर्मा, डा. देवेंद्र शर्मा, प्रणतपाल सिंह, नरेंद्र सैनी, हरीश शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



यमुना स्वच्छ रखने के लिए जन सहयोग जरूरी
कम क्लीन इंडिया की ओर से विश्राम घाट पर आयोजित यमुना पूजन कार्यक्रम के बाद आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक संजय जोशी ने कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। गंगा और यमुना को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जन सहयोग जरूरी है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वो यमुना में गिर रहे सीवर बंद कराए और ट्रीटमेंट प्लांटों को चालू रखा जाए।  इस दौरान संयोजक अजय सिंह, अंशुमान चतुर्वेदी, रविंद्र सचदेव, महेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, नंदलाल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें