फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारी, गंभीर घायल

विज्ञापन
घायल भाजपा नेता। 
विज्ञापन
वृंदावन। देर रात वृंदावन में पानीगांव के नए पुल पर हमलावरों ने भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी के सीने में गोली मार दी। इससे उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पहले उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए हैं। सूचना मिलते ही थाना वृंदावन पुलिस अस्पताल पहुंच परिजन से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

वृंदावन के व्यासघेरा निवासी पम्मी गोस्वामी भाजपा नेता हैं। उनके पिता की कोरोना में मौत हो चुकी है। वह बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर पानीगांव पुल से वृंदावन अपने घर आ रहे थे। अचानक उन्हें पानीगांव पुल पर हमलावरों ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन बदमाशों ने उनसे पहले गाली गलाैज की और फिर गोली मार दी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी माैके पर पहुंच गए और पहले उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन ने उन्हें मथुरा के ही सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर रात को ही भाजपा नेताओं का अस्पताल में तांता लग गया। उधर पुलिस भी हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मुझे बचा लेना
भाजपा नेता अस्पताल पहुंचने तक भी होश में थे। यहां उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि कैसे भी मुझे बचा लेना। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुल पर आधा दर्जन लोग उसे घेरकर गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्टया पुलिस को जानकारी मिली है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें