फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: अरुण सिंह

विज्ञापन
महाविद्या में पदा​धिकारियों के साथ वार्ता करते रास सांसद अरुण सिंह। 
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में तीसरी बार पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह महाविद्या कुंड स्थित भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि सपा सरकार के समय प्रदेश में दंगे, जमीन और प्लॉटों पर कब्जे जैसी घटनाएं आम थीं। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है और प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जनता भाजपा के कामकाज को देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को फिर से जनादेश मिलेगा। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरुण सिंह का स्वागत कर श्रीकृष्ण-राधा की तस्वीर भेंट की। इस दौरान एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकार, पार्षद राकेश भाटिया, तेजवीर सिंह, नीरज वशिष्ठ, कुंजबिहारी भारद्वाज और लोकेश तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें