भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक के निवास स्थान केशवकुंज पर उनसे ब्रजक्षेत्र में संगठन पर चर्चा की।
बीएल वर्मा ने कहा कि आगामी 2017 के विधानसभा चुनावों में विजय पाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से केंद्र सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि बसपा और सपा के कुशासन को देखने के बाद प्रदेश की जनता अब यूपी में भाजपा का सुशासन चाहती है।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्णमुरारी मोतीवाला, राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, डा. रूपकिशोर वर्मा, डोरीलाल गौतम, कृष्ण सरस, भीमसेन अग्रवाल, मोहनलाल शर्मा, धर्मेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।