फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर: गलन भरी सर्दी...सीजन का सबसे ठंडा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। गलन भरी सर्दी से हाड़ कांपने लगे। दिन का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। शाम को बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह शीतलहर रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दिन में सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण बर्फीली हवाएं शूल सी चुभीं। पूरे दिन सूरज बादलों से बाहर नहीं निकल सका। धूप नहीं निकलने से ठंड का प्रहार और तेज महसूस हुआ। स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण बच्चों ने घरों में ही धमाल मचाया तो वहीं बुजुर्गों ने बिस्तर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा। बाजारों में रौनक गायब रही। केवल होटल, रेस्तरां ही गुलजार रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, बृहस्पतिवार को भी कोल्ड डे कंडीशन रहेगी। इस सप्ताह मौसम कमोबेश ठंडा ही रहेगा।

सुबह छाया रहा कोहरा
सुबह पांच बजे से सात बजे तक हाईवे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा छाया रहा। वाहन रेंग-रेंगकर चले। वहीं सुबह 8 बजे के बाद कोहरा छंट गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें