मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने मसानी चौराहे पर लगे बैरियर पर बाइक चोर को पकड़ा है। स्कूटी का नंबर डालकर चोरी की बाइक को चला रहा था। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की है।
गोविंदनगर पुलिस ने मसानी चौराहे से गुजर रहे बाइक सवार को बैरियर पर रोका। बाइक की कागज मांगे गए तो वह दिखाने में असमर्थ दिखा। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मसानी चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने मान सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी पुष्प बिहार, राधेश्याम कॉलोनी को पकड़ा है। चोरी की बाइक पर स्कूटी का नंबर डालकर चला रहा था।