फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केशव कुंज काॅलोनी में बाइक सवारों ने लहराए तमंचे, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। राजमार्ग पर स्थित केशव कुंज काॅलोनी में बाइक सवार छह युवकों ने पहुंचकर तमंचा लहरा दिए। घर के सामने खड़े एक युवक एवं उसके परिजनों की पिटाई की।
विज्ञापन


बाद में लोगों ने हिम्मत जुटाकर युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, जिनमें से पांच युवक भाग गए, जबकि एक युवक पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन बाइकों पर सवार होकर छह युवक अनिल पुत्र रामजीत के घर पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवकों ने वहां हथियार लहराए। आरोप है कि वहां हमलावरों ने घर के सामने खड़े अनिल को पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। उसे बचाने आए अन्य परिजनों को भी पीटा।
विज्ञापन

दिनदहाड़े वारदात को होते देख काॅलोनी के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने एकजुट होकर हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पांच भाग गए, एक पकड़ में आ गया और उसकी पिटाई की। उधर मामले को लेकर इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच केवल आपसी कहासुनी हुई थी। तहरीर के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें