फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को बड़ी सफलता: बाइक सवार लुटेरे गिरफ्तार, महिला से छीन ले गए थे मोबाइल और चेन

Mon, 13 Apr 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरौली अहीर क्षेत्र में महिला से मोबाइल और चेन छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटा गया सामान और बाइक बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक से मोबाइल फोन, गहनों की लूट और छिनैती करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल फोन, बाइक और 2,550 रुपये मिले हैं। पुलिस के मुताबिक थाना एकता के गांव नौफरी के पास ऑटो सवार महिला से बाइक पर सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन और गले की चेन छीन ली थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाना एकता में 9 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने तोरा चौकी के निकट एक रिसॉर्ट के पास से जयवीर निवासी गुर्जा थाना डौकी और जोगेंदर निवासी बबूल खाना थाना निबोहरा को गिरफ्तार किया है।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी एकता ने बताया कि पीड़ित महिला चंद्रवती पत्नी गुरचरण सिंह पंजाब में रहती है। वह गोबर चौकी, बलदेव नगर थाना ताजगंज निवासी भाई आकाश के घर आई थी। 9 अप्रैल की दोपहर शमसाबाद में रह रही बहन बेबी पत्नी राजू के पास जा रही थी, तभी उसके साथ छिनैती की यह वारदात हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें