फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: परिक्रमा दे रहीं महिला श्रद्धालुओं से लूट की कोशिश, विरोध पर ई-रिक्शा चालक को मारी गोली

Thu, 13 Apr 2023 10:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में बदमाशों ने महिला श्रद्धालुओं से लूट करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी। इसके बाद आसानी से फरार हो गए। घटना के लगभग पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। 
 
विज्ञापन
वृंदावन में महिला श्रद्धालुओं से लूट की कोशिश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इंदौर से दर्शन करने वृंदावन आईं महिला श्रद्धालुओं से लूट करने की कोशिश की। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के लगभग पौन घंटे के बाद पहुंची पुलिस लकीर पीटती दिखाई दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने घायल ई-रिक्शा चालक को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वहीं 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के इंदौर के मंगल नगर बंगाली चौराहा निवासी समीक्षा, कवा, शालिनी, और मंजू माहेश्वरी बुधवार दोपहर मंदिरों के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचीं। समीक्षा के अनुसार उन्होंने रमणरेती स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में कमरा ले लिया। सभी मंदिरों के दर्शन कर रूम पर आ गईं। 

बदमाशों ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया

इसी दौरान रात 11 बजे चारों वृंदावन की परिक्रमा देने निकलीं। गेस्ट हाउस के बाहर इस्कॉन मंदिर रोड पर खड़े राघवेंद्र से चार सौ रुपये में ई-रिक्शा बुक कर लिया। रात लगभग 12 बजे चारों ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग से निधिवन के समीप पहुंचीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने आगे आकर ई-रिक्शा को रुकवा लिया। तमंचा निकलते हुए उनसे पर्स, चेन को लूटने का प्रयास किया। इसी बीच ई-रिक्शा चालक राघवेंद्र ने विरोध करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। 

साथी ने तमंचे से गोली मार दी

यह देखकर उसके साथी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली राघवेंद्र के कंधे में लगी और वह जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग निकल आए। वृंदावन पुलिस को सूचना दी। लगभग पौन घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने राघवेंद्र को राम कृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया। जहां से राघवेंद्र निवासी हाथरस हाल निवासी ओमेक्स सिटी को आगरा रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी शैलेष पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं से लूट की कोशिश हुई थी। ई-रिक्शा चालक राघवेंद्र के गोली लगी है। उसका आगरा में उपचार चल रहा है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें