मथुरा। छाता थाना क्षेत्र के शेरगढ़ चौराहा के पास किराए के मकान में भरतपुर के एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव निकाला। परिजनों ने किसी पर कोई फिलहाल कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
दीपू (26) पुत्र जगदीश निवासी ऊंचा नगला, भरतपुर किराए के मकान में छाता इलाके के शेरगढ़ चौराहा के पास रहता था। छाता स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में ही फंदा बनाकर झूल गया।
सुबह मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, मगर दीपू की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। काफी देर तक चले इस प्रकरण के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर वीडियोग्राफी में शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे के अनुसार युवक ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में जांच की जा रही है।