फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नारायणदास अग्रवाल और नरेंद्र अग्रवाल को मिली भामाशाह की उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वृंदावन। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल और गंगोत्री ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल गया वालों के धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में किए गए सेवा कार्यों के चलते धर्म रक्षा संघ ने उन्हें भामाशाह की उपाधि देकर सम्मान किया है।
विज्ञापन


धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल और नरेन्द्र अग्रवाल का धर्म रक्षा संघ के प्रति शुरू से ही सहयोग एवं सम्मान का भाव रहा है। इसी के चलते धर्म रक्षा संघ ने उनका ठाकुर श्री बांकेबिहारी का चित्रपट एवं सम्मान पत्र भेंटकर अभिनंदन किया है। इस अवसर पर नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि धर्म रक्षा संघ धर्म एवं संस्कृति की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि विगत 21 वर्षों से निरंतर धार्मिक क्षेत्र में धर्म रक्षा संघ ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस अवसर पर धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय राष्ट्रीय संरक्षक महंत डॉ. आदित्यानंद महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवानंद परमहंस, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, गोपाल शर्मा, सोनू गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें