फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश में उखड़ा भागवत का पांडाल, पांच श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन। गांव अड्डा कारब में सोमवार दोपहर को आई तेज आंधी एवं बारिश में भागवत का पांडाल उखड़ गया। इसमें दब कर पांच श्रद्धालु घायल हो गए। एक वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव के रमेश चंद सारस्वत के निवास पर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकालने के बाद भागवत कथा के प्रवचन शुरू हुए। यहां व्यासपीठ से कार्ष्णि बाल योगी महाराज भागवत के प्रवचन कर रहे हैं। भागवत के लिए पांडाल लगा हुआ था। सोमवार को सुबह कलश शोभायात्रा निकालने के बाद दोपहर को योगी महाराज ने प्रवचन शुरू किए।
इसी बीच आई तेज आंधी और बारिश में पांडाल उखड़ गया। पांडाल के गिरने से उसके नीचे बैठे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। पांडाल के खंभे-बल्ली आदि के नीचे दब कर पांच श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में रामहंस (70), पतरी पत्नी राजवीर, घनश्याम, रूमाली पत्नी परमानंद सोनू शामिल हैं। रामहंस की गंभीर हालत देखते हुए उसे सिटी अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है। पांडाल उखड़ने के बाद अन्य श्रद्धालु अपने-अपने घर चले गए। आज के प्रवचन स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें