फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के तीन वार्डों को एक करोड़ का पुरस्कार

Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
फ्रीगंज रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में स्वच्छता को लेकर हुई प्रतियोगिता में मथुरा एक करोड़ रुपये के पुरस्कार का हकदार बन गया है। इस प्रतियोगिता में मथुरा नगर पालिका के वार्ड 17 को प्रथम स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ, ताज नगरी आगरा और कानपुर नगर निगम के साथ मथुरा नगर पालिका में स्वच्छता के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें तय मानकों पर खरा उतरे वाले को 50 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप वार्ड के विकास के लिए दिए जाने की घोषणा की गई थी। इस प्रक्रिया में राज्य स्तर से आई टीम ने मथुरा नगर पालिका के सभी वार्ड में स्वच्छता का सर्वे किया।

इसमें प्रथम स्थान वार्ड 17 को मिला है। इस वार्ड में सभासद चौधरी राजवीर सिंह हैं। दूसरा स्थान सभासद गिर्राजधरण के वार्ड 43 और तीसरा स्थान सभासद संतोष पाठक के वार्ड 45 को मिला है। द्वितीय स्थान पर रहने वाले वार्ड को 30 लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाले वार्ड को 20 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


इस राशि का उपयोग संबंधित वार्ड में स्वच्छता के लिए किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार से एक करोड़ रुपये मिलेंगे। साथ ही इससे नगर पालिका के अन्य वार्ड में प्रतियोगिता का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें