फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कंबल जलाने से साथी के सिर पर हुआ खून सवार, डंडे मारकर ली भिक्षुक की जान; सात दिन बाद हुई शिनाख्त

Wed, 31 Dec 2025 09:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और जांच पड़ताल करने के बाद हत्यारोपी नंदकिशोर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने वह ढाई फीट का डंडा भी मौके से बरामद कर लिया है, जिससे भोला पांडेय की हत्या की गई।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में रमणरेती क्षेत्र स्थित फोगला आश्रम के समीप सात दिन पहले मृत अवस्था में मिले भिक्षुक की शिनाख्त उसकी पत्नी ने कर ली। पश्चिम बंगाल का भिक्षुक भोला पांडेय अपने साथी भिक्षुक नंदकिशोर के साथ रहता था। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि उसका कंबल जलाने पर गुस्से में लाठियों से उसे मार डाला। 
विज्ञापन


फोगला आश्रम के सामने गली में सड़क किनारे बने फुटपाथ पर 18 दिसंबर को पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। घटना के सात दिन बाद पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से रतना पांडेय अपने बेटे गोपाल पांडेय के साथ वृंदावन में भीख मांगकर गुजारा रहे पति भोला पांडेय (50) की कुशलता जानने के लिए आई थी। 

वह पति की तलाश में फोगला आश्रम के समीप पहुंची। उन्हें पता चला कि उनके पति के साथ रहने वाले नंदकिशोर नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। नंदकिशोर ने पति के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी है। पत्नी जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने शव के फोटो और उसके कपड़े दिखाएं, जिससे पत्नी ने मृतक की पहचान अपने पति भोला पांडेय के रूप में की। 
विज्ञापन


पत्नी के शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और जांच पड़ताल करने के बाद हत्यारोपी नंदकिशोर गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने वह ढाई फीट का डंडा भी मौके से बरामद कर लिया है, जिससे भोला पांडेय की हत्या की गई।

सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि भोला पांडेय को सोते समय उसके ही साथ भीख मांगने वाले नंदकिशोर नामक व्यक्ति ने सिर में आवेश में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की शिकायत पर नंदकिशोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें