फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अटल्ला चौराह से पागल बाबा मंदिर तक होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन को सजाने संवारने का कार्य जारी है। नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत 3.71 करोड़ रुपये से अटल्ला चौराहा से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग सौंदर्यीकरण का कार्य कराएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एक किलोमीटर के इस मार्ग के डिवाइडरों पर रंग बिरंगे गमलों में आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा फुटपाथों को भी सजाया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर हो रहे अतिमक्रमण को हटाया जाएगा। शहर की शोभा बिगाड़ रहे मार्ग के दोनों ओर लगे होर्डिंग, बैनरों को भी हटाया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच भी लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि वृंदावन के सभी प्रवेश मार्गों को सुदृढ़ बनाने और उनके सौंदर्यीकरण के लिए कार्य चल रहा है। इसमें वृंदावन के अटल्ला चुंगी से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य में लगभग 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर हो जाने पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें