फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन को सजाने संवारने का कार्य जारी है।
विज्ञापन


नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत 3.71 करोड़ रुपये से अटल्ला चौराहा से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का सौंदर्यीकरण कराएगा। टेंडर प्रक्रिया के बाद यह कार्य शुरू होगा। अधिकारियों के मुताबिक, एक किलोमीटर के इस मार्ग के डिवाइडरों पर रंग-बिरंगे गमले और आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा फुटपाथों को भी सजाया जाएगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच भी लगाई जाएंगी। फूलों की खुशबू भक्तों को आनंदित करेगी। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमरेंद्र गौतम ने बताया है कि वृंदावन जाने वाले सभी प्रवेश मार्गों को सुदृढ़ बनाने और उनके सौंदर्यीकरण कराने की प्रक्रिया है। इसमें वृंदावन के अटल्ला चुंगी से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का लगभग 3.71 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें