फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना कनेक्शन के संचालित मिला बैटरी कारखाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने शनिवार को बलदेव में एक दर्जन स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान नौ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। विजिलेंस प्रभारी ने सभी के खिलाफ कृष्णानगर स्थित बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत प्रवर्तन दल के प्रभारी रजनेश सिंह शनिवार को दलबल के साथ बलदेव क्षेत्र में पहुंच गए। यहां उन्होंने सबसे पहले नगला खरगा में बिना संयोजन के बैटरी कारखाना चलना मिला। यहां तीन फेस की केबल में कट लगाकर कारखाने का स्वामी बिजली का उपयोग कर रहा था। जांच में पता उसके यहां 20 किलो से अधिक किलोवाट का लोड मिला। इसके बाद नगला बेरा में बिना संयोजन के घर में बिजली चोरी पकड़ी। इसके साथ ही अन्य सात स्थानों पर भी छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी गई।

प्रभारी रजनेश सिंह ने बताया कि उक्त स्थानों पर बिजली चोरी की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। शिकायतों को आधार कार्रवाई की तो सही मिली। सभी विद्युत चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कृष्णानगर स्थित बिजलीघर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें